अंतरिम बजट के जरिये मोदी सरकार का दावा है कि उन्होंने महंगाई पर लगाम लगाई है और वो इसमें सफल रहे हैं. अंतरिम बजट (budget 2019) पेश करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि महंगाई पर काबू पाने से आम आदमी को बड़ी राहत मिली है. उन्होंने कहा, 'सरकार ने कमरतोड़ महंगाई की कमर ही तोड़ दी है'.
लोकसभा में अंतरिम बजट पेश करते हुए पीयूष गोयल ने कहा, 'पिछली सरकार की तुलना में महंगाई दर पर हमारी सरकार ने काबू ने पा लिया है. फिलहाल महंगाई दर गिरकर 4.6 फीसदी पर पहुंच गई है. महंगाई दर अब तक सबसे निचले स्तर पर है.'
पीयूष गोयल ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था सबसे तेज गति से बढ़ रही है, और आज की तारीख में दुनिया में छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. महंगाई को काबू में करके हमारी सरकार ने आम आदमी का 40 फीसदी खर्चा बचाया है. उन्होंने कहा, 'देश के संसाधनों पर पहला अधिकार गरीबों है. और हमारी सरकार ने उन्हें दिलाने का काम किया है.'
उन्होंने कहा कि यूपीए-2 के समय (2009-14) देश में औसत महंगाई 10 फीसदी से ज्यादा थी. मोदी सरकार ने दोहरे अंक की मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने में कामयाबी हासिल की है. दिसंबर 2018 में महंगाई दर घटकर 2.18 प्रतिशत पर आ गई.
सरकार का दावा है कि उन्होंने महंगाई पर लगाम लगाई है, अगर ऐसा न होता तो लोगों को 35 से 40 प्रतिशत अधिक पैसे खर्च करने पड़ते. हालांकि सरकार का ये दावा लोग स्वीकारते हैं या नहीं, यह देखने वाली बात होगी क्योंकि महंगाई भी लोगों के बीच एक अहम मुद्दा है.
लेकिन किसानों को 6000 रुपये प्रति वर्ष दिए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं आईं. कई लोगों ने सरकार की इस योजना को मास्टरस्ट्रोक बताया है, वहीं कई ने इसे मजाक करार दिया है. यूजर @vicky_donorr ने सवाल किया कि क्या ये एक वोट की कीमत है? @sinhapks56 ने लिखा कि इंस्टॉलमेंट तो ऐसे बोल रहे हैं जैसे 5 लाख 3 इंस्टॉलमेंट में देंगे. @Srikant2019 ने लिखा कि किसान मोदी की इस योजना का लाभ भी लेंगे और उन्हें एमएसपी नहीं बढ़ाने के लिए सत्ता से बाहर भी कर देंगे.
वहीं, @jaiswal4907 ने इसे स्लॉग ओवर का थर्ड सिक्सर करार दिया. @jaybharat ने लिखा कि कुबेर का खजाना नहीं है सरकार के पास, 30 करोड़ से ज्यादा किसान हैं भारत में. @singhavi11 ने लिखा कि लेकिन मोदी सरकार तो मुफ्त चीजें नहीं देती हैं, सारे भक्त तो यहीं बोलते थे. Shailendra Patil (@cotton_oranges) ने लिखा कि मतलब 500 रु प्रति महीना, अबे बीड़ी बंडल/तंबाकू ही दे देते... @deepakj08281844 ने लिखा- राहुल गांधी इफेक्ट... @ShamkulePrince ने लिखा- पुराने 15 लाख तो दे दो.
शुक्रवार को अंतरिम बजट पेश करते हुए कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हमारे सैनिक कठिन हालात में देश की रक्षा करते हैं. सरकार सैनिकों के हित का ध्यान रखती है. उन्होंने बताया कि वन रैंक, वन पेंशन के तहत सरकार ने रिटायर्ड सैनिकों को 35 हजार करोड़ रुपये दिए हैं. सैनिकों की यह मांग 40 साल से लंबित पड़ी थी.
No comments:
Post a Comment